ड्रग्स सप्लायर निकली इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर
ड्रग्स सप्लायर निकली इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर
बाड़मेर की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भंवरी देवी (32) उर्फ भाविका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 पैकेट में 152 ग्राम MD ड्रग्स मिली है। नशे की यह खेप भाविका गुजरात (ऊंझा, मेहसाणा) ले जा रही थी। एक ट्रिप का वह 10 हजार रुपए चार्ज करती थी। बाड़मेर पुलिस की सूचना पर सांचौर (जालोर) पुलिस ने नाकाबंदी कर देविका को पकड़ लिया।
उधर, इंस्टाग्राम पर भंवरी के 86 हजार फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने जब भंवरी को पकड़ा तो उसने अपने कई रिश्तेदारों और परिचितों को फोन किया, लेकिन किसी ने रेस्पॉन्स नहीं दिया।
सलमेर से गुजरात जाने वाली रोडवेज बस में बैठी थी चितलवाना (सांचौर) थाना SHO बलदेवराम ने बताया- भंवरी देवी बाड़मेर के सदर थाना इलाके के महाबार क्षेत्र के वांकलपुरा गांव की रहने वाली है। बाड़मेर की ड्रग स्टॉकिस्ट चनणी देवी ने उसे दो पैकेट में MD ड्रग्स पाउडर दिया था। उसे लेकर वह रविवार (13 जुलाई) दोपहर 12 बजे बाड़मेर बस स्टैंड से जैसलमेर से गुजरात (ऊंझा, मेहसाणा) जाने वाली बस में सवार हुई थी।
इसी बीच ड्रग सप्लायर के बारे में बाड़मेर पुलिस को इनपुट मिला। बाड़मेर पुलिस ने जिले की रामजी की गोल चौकी को सूचना दी। तब तक वहां से बस निकल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने हमें (चितलवाना थाना पुलिस) सूचना दी।
You may also like: बड़ी current news - 03- 08 - 2025
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.